फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मोरखी की सरपंच पर पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने में भेदभाव के आरोप

विज्ञापन
16जेएनडी23: पीएम आवास योजना के लाभ की मांग को लेकर लघु सचिवालय में पहुंचे मोरखी के ग्रामीण। संव
विज्ञापन
जींद। मोरखी गांव की सरपंच पर पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाने में भेदभाव करने की शिकायत ग्रामीण महिला व पुरूषों ने समाधान शिविर में वीरवार को डीसी को दी। इसमें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच ने अपने चहेतों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलवाया है। इसके कारण वह जरूरतमंद परिवार वंचित रहे हैं।
विज्ञापन

इसमें ग्रामीण चंद्र, आशा, कमला, सुभाष, कृष्ण, नीलम, शीला व केलो ने बताया कि उनका राशन कार्ड बीपीएल की श्रेणी में आता है। उनके परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी पर है। उनके पास आमदनी का कोई साधन नहीं है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उनका मकान भी टूटा हुआ है। उनकी आर्थिक हालत भी इतनी अच्छी नहीं है कि वह अपना मकान बना सकें। कई बार उन्हाेंने पीएम आवास योजना के तहत लाभ लेने के लिए आवेदन भी किया है, लेकिन सरपंच इसमें दखलअंदाजी कर योजना का लाभ अपने चहेतों को दिलवा रहा है। उन्होंने कहा कि उनको पीएम आवास योजना का लाभ दिलवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें