फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फिरनी पक्की के निर्माण में सरपंच ने किया गबन

Thu, 10 Jul 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। सफीदों क्षेत्र के गांव बुढ़ा खेड़ा में फिरनी निर्माण में सरपंच ने 35 लाख रुपये का गबन कर दिया। इस मामले की शिकायत डीसी कार्यालय पहुंची तो डीसी ने मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए। डीसी की ओर से गठित की गई जांच में सामने आया कि बुढ़ा खेड़ा गांव की सरपंच कविता ने फिरनी के निर्माण में गबन किया है। ऐसे में उन्हें अब 35 लाख रुपये की रिकवरी देनी होगी।
विज्ञापन


पिछले दिनों बुढ़ाखेड़ा गांव में पंचायत की ओर से फिरनी पक्की का निर्माण कराया जा रहा था। यह निर्माण पंचायत फंड की ओर से हो रहा था। फिरनी के निर्माण को लेकर पहले मिट्टी डलवाई जा रही थी। इस दौरान ग्रामीणों के संज्ञान में आया कि सरपंच की तरफ से मिट्टी कम डलवाई है जबकि उसके बिल ज्यादा राशि के बनवा दिए हैं। ऐसे में सरपंच के खिलाफ ग्रामीण शिकायत लेकर डीसी कार्यालय पहुंचे थे।
उन्होंने शिकायत के माध्यम से आरोप लगाए थे कि फिरनी के निर्माण में सरपंच की ओर से गबन किया गया है। इसलिए इस मामले की जांच कराई जाए। इसके बाद डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। फिर कमेटी ने मामले की जांच की तो गबन का खुलासा हो गया।
विज्ञापन




डीसी कार्यालय से उनके पास जांच के लिए मामला आया था। मामले की जांच पंचायती राज के एक्सईएन से कराई गई है। जांच रिपोर्ट डीसी कार्यालय को सौंप दी है। अब डीसी ही आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन


-संदीप भारद्वाज, डीडीपीओ, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें