फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंत्री की जनसभा में जेब काटने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 10 Jul 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी12-पुलिस गिरफ्त में जेब काटने का आरोपी गिरफ्तार। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। कर्मगढ़ गांव में कैबिनेट मंत्री की जनसभा में कार्यकर्ता की जेब से नकदी चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कैथल जिला के गांव सजूमा निवासी अमित उर्फ मित्ती के रूप में हुई है।
विज्ञापन


फरैण कलां निवासी सत्यवान ने पुलिस को एफआईआर में बताया था कि पांच जुलाई को कर्मगढ़ गांव में कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी का धन्यवादी दौरा में शामिल होने के लिए गया था। जब वह मंत्री की स्टेज के पास जाने लगा तो दो युवक उसके ही पीछे खड़े थे। उनमें से एक युवक ने उसकी जेब काट ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें