फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सरला ने राष्ट्रीय शूटिंग में प्रसिद्ध निशानेबाज का खिताब अपने नाम किया

विज्ञापन
22जेएनडी35: सरला देवी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। गांगोली गांव निवासी सरला देवी ने शूटिंग में शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ओलंपिक मिशन शूटिंग अकादमी की खिलाड़ी सरला देवी ने दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में प्रसिद्ध निशानेबाज का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता में देशभर के शीर्ष निशानेबाजों ने भाग लिया लेकिन सरला देवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में बेहतरीन सटीकता और आत्मविश्वास के साथ निशाना साधा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरला देवी के कोच पंकज ने बताया कि यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, नियमित अभ्यास और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरला देवी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और इससे पहले भी सरला देवी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 23वीं स्टेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें