फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पांच दिन से सरल पोर्टल ठप, 1200 आवेदन अटके

Wed, 02 Apr 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
02जेएनडी05-ई-दिशा केंद्र का पोर्टल बंद होने से खाली पड़ी कुर्सियां। संवाद
विज्ञापन
जींद। प्रदेश सरकार का सरल पोर्टल पिछले पांच दिनों से ठप पड़ा है। इसके कारण जींद ई-दिशा केंद्र में 450 आवेदन अटक गए हैं। वहीं बात जिलेभर की करें तो 1200 से ज्यादा आवेदन अधूरे पड़े हैं, जिससे लोग पांच दिनों से ई-दिशा केंद्र के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पोर्टल बंद होने से उनके काम नहीं बन पा रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य नागरिकों को जन्म प्रमाण पत्र, भुगतान किए गए कर, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और अन्य सरकारी दस्तावेज जैसी सेवाएं डिजिटल रूप से प्रदान करना है।
विज्ञापन


सरकारी सेवाओं का सरल पोर्टल तकनीकी कारणों से बंद है। इस पोर्टल पर राज्य सरकार की 700 सेवाएं और योजनाएं जुड़ी हुई हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल मेंटेनेंस के लिए बंद है, लेकिन इसे दोबारा शुरू करने का कोई निश्चित समय नहीं बताया गया है। पोर्टल बंद होने से जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे जरूरी दस्तावेजों का काम रुका हुआ है। जींद के ई-दिशा केंद्र में रोजाना 15 से 20 आय, जाति, जन्म-मृत्यु, आर्म्ज लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन आते हैं, लेकिन पिछले पांच दिनों से यह सब कार्य ठप पड़ा है। रोजाना लोग पोर्टल चलने की आस में ई-दिशा आते हैं, लेकिन पूरा दिन दिन इंतजार करने के बाद वापस लौट जाते हैं।



29 मार्च से काट रहे हैं चक्कर

शहरवासी सोमवीर, जगबीर, सौरभ, सुखपाल, महिमा, सुदेश का कहना है वह आय, जाति, जन्म-मृत्यु, आर्म्स लाइसेंस का आवेदन करने के लिए शनिवार से ई-दिशा केंद्र आ रहे हैं, लेकिन उन्हें हर रोज यही बोला जाता है पोर्टल नहीं चल रहा है। वह पोर्टल चलने के इंतजार में केंद्र पर बैठे रहते हैं, लेकिन तीन बजे के बाद भी पोर्टल न चलने से उन्हें वापस घरों की ओर लौटना पड़ता है। अब हर आवेदन के लिए सभी प्रमाण पत्र लागू किए हुए हैं, जिससे यह प्रमाण पत्र बनाने अनिवार्य हो गए हैं।
विज्ञापन




डेटा अपग्रेड के लिए बंद हुआ था

सीएससी संचालकों के अनुसार पोर्टल 30 मार्च से बंद है। इससे पहले जनवरी में भी डेटा अपग्रेड के लिए दो दिन तक पोर्टल बंद रहा था। तब भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। प्रदेश सरकार ने छह साल पहले लोगों को सरकारी सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल की शुरुआत की थी। वर्तमान में लोगों के पास अपने काम कराने का कोई अन्य विकल्प नहीं है।



30 मार्च से सरल पोर्टल बंद है। पोर्टल को अपग्रेड करने का काम चल रहा है। इसके अलावा डाटा भी रिकवर किया जा रहा है, जिससे समय लग रहा है। फिलहाल चंडीगढ़ से मैसेज आ गया है और पोर्टल चल पड़ा है।
विज्ञापन


प्रिया मोर, इंचार्ज, ई-दिशा केंद्र, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें