फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यूट्यूब से सीखा हुनर, प्लास्टिक मुक्त समाज की मिसाल बनीं संतोष शर्मा

विज्ञापन
02जेएनडी12: फैक्टरी में तैयार किए गए बैग व काम करती महिला कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर जहां पूरी दुनिया सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्प अपनाने का संदेश दे रही है। वहीं संतोष शर्मा इस दिशा में मिसाल बनकर उभरी हैं। भिवानी रोड निवासी संतोष ने यूट्यूब से सीखकर नॉन-वोवन फैब्रिक के पर्यावरण अनुकूल कैरी बैग बनाने की शुरुआत की और आज वह प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण में अहम योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से मजबूत पृष्ठभूमि न होने के बावजूद संतोष ने हार नहीं मानी। उन्होंने यूट्यूब पर कैरी बैग बनाने की मशीन और तकनीक से जुड़े वीडियो देखकर इसकी शुरुआत की। शुरुआत में भिवानी से करीब 85 किलोग्राम कपड़ा खरीदकर काम शुरू किया और लगभग एक वर्ष तक बाजार में अपने उत्पाद की पहचान बनाने के लिए लगातार मेहनत की।
कोरोना काल से पहले जब सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की पहल तेज हुई, उसी दौरान उन्होंने इस कारोबार को नई दिशा दी। आज रोहतक रोड स्थित आर्य समाज वाली गली में उनकी फैक्टरी संचालित है। यहां प्रतिदिन करीब 300 नॉन-वोवन फैब्रिक के कैरी बैग तैयार कर जींद के अलावा उचाना, नरवाना, पिल्लूखेड़ा, नारनौंद, हांसी और पानीपत समेत आसपास के शहरों में सप्लाई किए जाते हैं। बढ़ती मांग के कारण उन्हें लगातार नए ऑर्डर मिल रहे हैं।
विज्ञापन

पति ने निजी नौकरी छोड़ संतोष के काम में हाथ बंटाना शुरू किया
संतोष ने अपने प्रयास से छह महिलाओं को भी रोजगार दिया है। फैक्टरी में उत्पादन और सप्लाई के लिए अन्य कर्मचारी भी कार्यरत हैं। उनके पति पवन ने निजी नौकरी छोड़कर इस कार्य में उनका साथ देना शुरू कर दिया है। संतोष बताती हैं कि पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार सृजन भी उनके काम का प्रमुख उद्देश्य है। कपड़े के बैग अपनाने से प्लास्टिक का उपयोग कम हो रहा है और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल रही है। यदि हर व्यक्ति खरीदारी के समय नॉन-वोवन फैब्रिक का बैग साथ रखे तो सिंगल-यूज प्लास्टिक पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

02जेएनडी12: फैक्टरी में तैयार किए गए बैग व काम करती महिला कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें