फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: संत निरंकारी मिशन समाज की सेवाभाव को भी करता है जागृत

Mon, 24 Feb 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
23जेएनडी37-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डाहौला में साफ  सफ ाई करते संत निरंकारी मिशन के सदस्
विज्ञापन
अलेवा। डाहौला शाखा की ओर से संत निरंकारी मिशन सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के नेतृत्व में डाहौला गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साफ-सफाई अभियान चलाया गया। डाहौला शाखा के मुखी कृष्ण कुमार, ऋषि पाल नागर और शिक्षक सतीश ने कहा कि संत निरंकारी मिशन का प्रोजेक्ट अमृत 23 फरवरी को देशभर में जल स्रोतों की साफ-सफाई कर अभियान चलाकर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मिशन आध्यात्मिक जागृति के साथ-साथ समाज की सेवा भाव से विभिन्न प्रकार के सामाजिक अभियान चलाकर कर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2023 फरवरी माह से प्रोजेक्ट अमृत के तहत जल स्वच्छ मन परियोजना संत निरंकारी मिशन द्वारा आरंभ की गई। समाज में सभी वर्गों द्वारा इस परियोजना की अत्यधिक सराहना की गई। संत निरंकारी मिशन की सामाजिक शाखा संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने समाज कल्याण के कार्य वर्षों से किए जा रहे हैं। संत निरंकारी मिशन मानव सेवा को ही ईश्वर की सच्ची भक्ति मानता है। इस मौके पर प्राचार्य अनिल व प्राध्यापक सत्यनारायण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें