फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी को सफाई कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
04जेएनडी07: चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी सफाई कर्मचारियों की समस्या सुनते हुए। संवाद
विज्ञापन
जींद। मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने चेयरपर्सन प्रतिनिधि डॉ. राज सैनी को ज्ञापन सौंपा। हड़ताल के बीच डॉ. राज सैनी स्वयं आंदोलनकारी कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी जायज मांगों के प्रति पूरी तरह गंभीर है। डॉ. सैनी ने कहा कि वे जल्द ही इन मांगों के निवारण हेतु व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे और कर्मचारियों की पैरवी कर समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
डॉ. राज सैनी के कहा कि वे चेयरपर्सन प्रतिनिधि के आश्वासन से संतुष्ट हैं। हड़ताल के लगातार तीसरे दिन भी शहर की गलियों और मुख्य बाजारों में झाड़ू नहीं लगी, जिसके चलते भीषण गर्मी में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

सड़कों पर खड़े कचरे के इन ढेरों से उठने वाली दुर्गंध ने राहगीरों और स्थानीय नागरिकों का जीना दुश्वार कर दिया है। दूसरी ओर, कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर दबाव बनाए रखने के उद्देश्य से हड़ताल को बुधवार तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।
कर्मचारी न केवल दिन में धरना दे रहे हैं, बल्कि रात के समय भी परिषद कार्यालय में डटे हुए हैं। इस अवसर पर उपप्रधान प्रतिनिधि हरीश कौशिक, नगर पार्षद डॉ. बलबीर श्योराण, महावीर रेढू, सतीश हरियाणवी, सुनील कुमार, हरीश अरोड़ा, कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सोहन कुमार, सुरजीत, जयभगवान और संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें