फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: लिजवाना पीएचसी में जल्द शुरू होगी 24 घंटे डिलीवरी सुविधा

विज्ञापन
04जेएनडी08: लिजवाना पीएचसी में निरीक्षण कर स्टॉफ से पूछताछ कर रही सीएमओ। स्रोत : कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। लिजवाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में जल्द ही महिलाओं के लिए 24 घंटे डिलीवरी की सुविधा शुरू की जाएगी। यह जानकारी सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने पीएचसी के निरीक्षण के दौरान दी। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्टाफ की उपस्थिति और दवाइयों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने सबसे पहले स्टाफ की हाजिरी रजिस्टर की जांच की और उपस्थित कर्मचारियों से कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इसके बाद दवाओं के स्टॉक का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर संतोष जताया और किसी प्रकार की शिकायत सामने नहीं आई।
लिजवाना पीएचसी हाल ही में शुरू हुआ है और यहां दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए यह निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई हैं और स्टाफ भी अपनी जिम्मेदारी को ठीक तरह से निभा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही यहां पर 24 घंटे डिलीवरी सुविधा शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि आसपास के गांवों की गर्भवतियों को प्रसव के लिए शहर का रुख न करना पड़े। इससे समय पर और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित होगा।
इस दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. रमेश पांचाल भी उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने भी केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर स्टाफ और मरीजों से जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें