फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सफाई कर्मियों ने महापुकार रैली को लेकर की चर्चा

विज्ञापन
30जेएनडी37-ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक में मौजूद सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मी
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की बैठक वीरवार को बीडीपीओ परिसर में हुई। बैठक का मुख्य मुद्दा ऑल सफाई कामगार संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर नौ नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापुकार रैली को सफल बनाने का था।
विज्ञापन

प्रधान राजेंद्र ढांडा खेड़ी ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों में रैली को लेकर भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। यूनियन के नेता व कार्यकर्ता महापुकार रैली के लिए गांव-गांव जाकर इसका जोर-शोर से सफाई कर्मचारियों से रैली में हिस्सेदारी करने का आह्वान कर रहे हैं।
जींद ब्लॉक में कल रैली का पोस्टर अभियान चलाते हुए गांव-गांव में पोस्टर लगाए गए। न केवल ग्रामीण सफाई कर्मचारी बल्कि अन्य विभागों, अस्पतालों व शहरी सफाई कर्मचारियों में भी महापुकार रैली के प्रति उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष मनोहरपुर, शंभू जुलानी, गुड्डी गुलकनी, सिकंदर पोंकरी, सुविंद्र बिरौली, कुलदीप ईगराह, शिवली हैबतपुर, संदीप बोहतवाला, अजय मनोहरपुर, सन्नी ईगराह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें