फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दिवाली पर 15 हजार रुपये का एडवांस नहीं मिलने से सफाई कर्मचारियों में रोष, नगर परिषद गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 8 नरवाना। विरोध प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
नरवाना। दिवाली पर डी ग्रुप कर्मचारियों को मिलने वाले 15 हजार रुपये के एडवांस का भुगतान नहीं होने से नगर परिषद नरवाना के सफाई कर्मचारियों में रोष है। शुक्रवार को नाराज कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

नगर परिषद सफाई कर्मचारी संघ के प्रधान बंटी बेदी की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में करीब 20 से 22 कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।
प्रधान बंटी बेदी ने कहा कि सरकार की ओर से हर साल दिवाली के अवसर पर डी ग्रुप कर्मचारियों को 15 हजार रुपये एडवांस के रूप में दिए जाते हैं ताकि कर्मचारी त्योहार के दौरान अपनी जरूरतों के अनुसार खरीदारी कर सकें। दिवाली नजदीक होने के बावजूद अभी तक सफाई कर्मचारियों के बैंक खातों में यह राशि नहीं पहुंची है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिवाली ऐसा त्योहार है, जब हर परिवार को घर की जरूरतों और बच्चों की खुशियों के लिए खरीदारी करनी होती है। कर्मचारियों को भी उम्मीद थी कि त्योहार से पहले एडवांस की राशि मिल जाएगी लेकिन भुगतान में देरी होने से उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है।
बेदी ने आरोप लगाया कि हरियाणा की लगभग सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में डी ग्रुप कर्मचारियों को एडवांस की राशि मिल चुकी है लेकिन नरवाना के कर्मचारियों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है।
प्रशासन से जल्द से जल्द राशि जारी करवाने की मांग की
कर्मचारियों ने कहा कि जब प्रदेश के अन्य निकायों में भुगतान किया जा चुका है तो नरवाना में देरी होने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द राशि जारी करवाने की मांग की। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार या शनिवार तक उनके खातों में 15 हजार रुपये का एडवांस नहीं पहुंचा तो वे इसके बाद यह राशि स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें