फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफीदों और जुलाना में शुरू हुआ सैंपल लेने का कार्य

विज्ञापन
सफीदों में सैंपलिंग का कार्य शुरू करवाते डॉ. गोपाल गोयल। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जींद, उचाना और नरवाना के बाद अब नागरिक अस्पताल सफीदों एवं सीएचसी जुलाना में भी सोमवार को कोरोना वायरस के सैंपल लेने का कार्य शुरू हो गया। पांच केंद्रों पर सैंपलिंग होने से सैंपल लेने की रफ्तार तेज होगी। सोमवार को अब तक जिले में सबसे अधिक 135 सैंपल लिए गए। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही एक-दो अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर भी सैंपलिंग शुरू करने का प्रयास कर रहा है, ताकि प्रतिदिन कम से कम 500 लोगों के सैंपल लिए जा सकें।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल जींद में 30 मार्च को पहला कोरोना सैंपल लिया गया था। इसके बाद से यहां प्रतिदिन सैंपल लिए जाने लगे। कोरोना का प्रकोप जैसे-जैसे बढ़ता गया तो अधिक सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी। दो दिन पहले उचाना तथा नरवाना में सैंपल लेने का कार्य शुरू हुआ। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल सफीदों तथा सीएचसी जुलाना में भी सैंपल लेने शुरू कर दिए। सफीदों में एमएस डॉ. गोपाल गोयल, डॉ. चंद्रमोहन व डॉ. रमेश पांचाल की टीम ने सैंपल लेने का अन्य चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया। इसके बाद यहां से पांच सैंपल लिए गए। वहीं जुलाना में एसएमओ डॉ. नरेश वर्मा ने सैंपलिंग शुरू की। डॉ. नरेश वर्मा इससे पहले नागरिक अस्पताल में सैंपल ले चुके हैं। उन्होंने जुलाना में 10 सैंपल लिए। वहीं उचाना में 25, नरवाना में 15 सैंपल लिए गए। नागरिक अस्पताल जींद में 80 सैंपल लिए गए। सोमवार को अब तक के सर्वाधिक 135 सैंपल लिए गए।
हर चिकित्सक को दिया जा रहा सैंपल लेने का प्रशिक्षण
सिविल सर्जन डॉ. जयभगवान जाटान ने कहा कि जिले के हर चिकित्सक को चाहे वह सीएचसी, पीएचसी या अन्य स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हो, सबको सैंपल लेने का प्रशिक्षण दिया गया है। सैंपलों की संख्या बढ़ाने के लिए जल्द अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में भी सैंपलिंग की जाएगी। सोमवार को जुलाना तथा सफीदों में भी सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें