जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय की एनएसएस इकाई एवं राजनीतिक विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस के पर निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने बदलते भारत में मानवाधिकार मुद्दे और चुनौतियों पर निबंध लिखे। बीए तृतीय वर्ष की साजिदा प्रथम, बीसीए द्वितीय वर्ष की मनुल जैन द्वितीय स्थान और बीए तृतीय वर्ष की तनु तृतीय स्थान पर रही।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पूनम मोर ने कहा कि मानवाधिकार वह मूल अधिकार हैं जो प्रत्येक व्यक्ति को सिर्फ इंसान होने के नाते प्राप्त होते हैं। इनमें समानता, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शिक्षा का अधिकार और सम्मानपूर्वक जीवन जैसे अधिकार शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्व मानवाधिकार दिवस संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा को स्मरण करने का अवसर है और बदलते भारत में इन अधिकारों की समझ, संरक्षण व दूसरों के अधिकारों का सम्मान अत्यधिक आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी क्रांति और राजनीतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी नीलम ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में गणित विभाग की प्राध्यापिका अंजू और अर्थशास्त्र विभाग की प्राध्यापिका डॉ. प्रियंका साहनी शामिल रहीं।