फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में ए टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
10जेएनडी02: राजकीय महिला कॉलेज में विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में भाग लेते
विज्ञापन
जींद। लीगल लिटरेसी सेल की ओर राजकीय महिला कॉलेज में बुधवार को विश्व मानवाधिकार दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसका उद्देश्य छात्राओं में मानवाधिकारों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सात टीमों ने भाग लिया व संविधान से जुड़े विविध प्रश्नों के उत्तर पूरे उत्साह के साथ दिए। ए टीम प्रथम स्थान पर रही, सी टीम द्वितीय और ई टीम तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य जयनारायण गहलावत ने कहा कि संविधान की समझ जिम्मेदार नागरिकता की नींव है और ऐसे कार्यक्रम छात्रों को समाज के प्रति अधिक सजग बनाते हैं। आयोजन का संचालन लीगल लिटरेसी सेल की इंचार्ज डॉ. प्रतिमा व अंग्रेजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अमरजीत कौर के नेतृत्व में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें