फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि-मुनि, साधु-संत समाज की धरोहर होते हैं : बेदी

Mon, 02 Mar 2026 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी04: लंगर हाल की आधारशिला रखते हुए कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ऋषि-मुनि, साधु-संत समाज की धरोहर होते हैं। महापुरुषों की स्मृति को संजोए रखना हर व्यक्ति का दायित्व है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रविवार को नरवाना विधानसभा क्षेत्र के गांव दबलैन स्थित महर्षि वाल्मिकी मंदिर में आयोजित लंगर हाल के भूमि पूजन में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर लंगर हाल की आधारशिला रखी और मंदिर के सुंदरीकरण के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब कल्याण और उत्थान के विजन के साथ कार्य कर रही है जो संत महात्माओं का मूल संदेश है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक सुविधाएं गांव, ढाणियों और शहरों तक पहुंचाई जा रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव दबलैन में विभिन्न विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि पंचायत को आवंटित की जा चुकी है। इसमें 86 लाख रुपये से स्कूल भवन निर्माण, करीब 35 लाख रुपये से फिरनी निर्माण, 18 लाख रुपये से गली निर्माण तथा श्मशान घाट में तीन शेड निर्माण सहित अन्य कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन अमित ढाकल, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, कुलदीप काला सरपंच दबलैन, पूर्व सरपंच राजवीर मोर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें