फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गतिविधियों और नवाचारों से प्रेरित होकर नूंह की टीम ने बेलरखा का किया भ्रमण

Mon, 02 Mar 2026 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
01जेएनडी03: विद्यालय में शैक्षणिक भ्रमण करते हुए टीम। स्रोत : संस्थान।
विज्ञापन
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा एक बार फिर शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर चर्चा में है। विद्यालय की गतिविधियों और नवाचारों पर आधारित वीडियो से प्रेरित होकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, तावडू (जिला नूंह) की टीम ने यहां शैक्षणिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

तावडू विद्यालय के प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर बेलरखा विद्यालय की सुव्यवस्थित प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, विज्ञान लैब, समृद्ध पुस्तकालय, किचन गार्डन, स्वच्छ परिसर और अनुशासित शिक्षण व्यवस्था का वीडियो देखा था। वीडियो में दर्शाई गई व्यवस्थाओं और नवाचारों से प्रभावित होकर टीम ने विद्यालय का प्रत्यक्ष अवलोकन करने का निर्णय लिया।
विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य बलजीत गोयत और स्टाफ सदस्यों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। भ्रमण के दौरान गणित प्राध्यापक सुनील कुमार और अध्यापक प्रदीप जागलान ने टीम को विद्यालय की शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगात्मक शिक्षण पद्धतियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। टीम ने विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और पुस्तकालय का अवलोकन किया। विद्यार्थियों की सहभागिता को भी देखा। प्रतिनिधिमंडल में प्रधानाचार्य भारत गौतम, फिजिक्स प्राध्यापक जितेंद्र कुमार, हिंदी प्राध्यापक करण सिंह, केमिस्ट्री प्राध्यापिका सुमन, लक्ष्मी नरवाल, बायोलॉजी प्राध्यापिका किरण और गणित प्राध्यापिका नीलम शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य भारत गौतम ने कहा कि वीडियो में दिखाई गई व्यवस्थाएं धरातल पर और भी अधिक प्रभावशाली हैं। यहां संचालित नवाचारों और अनुशासन से उन्हें काफी सीखने को मिला है जिसे वे अपने विद्यालय में लागू करने का प्रयास करेंगे। यह शैक्षणिक भ्रमण दोनों विद्यालयों के बीच अनुभव साझा करने और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें