पंचायती राज मंत्रालय द्वारा सफीदों पंचायत समिति को दिया गया पुरस्कार।
- फोटो : Jind
सफीदों के लिए बड़ी खुशखबरी है। पंचायती राज मंत्रालय ने सफीदों पंचायत समिति को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया है। सफीदों ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन निशा राकेश शर्मा को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से नवाजा गया है। उन्होंने कहा भारत सरकार ने पंचायत समिति के उत्कृष्ट प्रयासों को देखते यह पुरस्कार दिया है।
बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल ने कहा कि सफीदों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है कि पूरे प्रदेश की तीन पंचायत समितियों में सफीदों पंचायत समिति को पंचायती राज मंत्रालय ने चुना। सम्मानित की गई पंचायत समिति में कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम की पंचायत समिति पटौदी के साथ सफीदों पंचायत समिति शामिल हैं। इन पंचायत समितियों ने जो विकास कार्याें की प्रोग्राम रिपोर्ट मनाई थी, उसे संपूर्ण करके दिखाया है। विकास कार्याें के साथ पंचायतों को हर व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। साथ ही कोविड-19 के तहत पंचायतों में सैनिटाइजर वितरण करना एवं जनप्रतिनिधियों को समय-समय पर जागरूक करवाने का काम किया।
बीडीपीओ कीर्ति सिरोहीवाल ने बताया कि सात अगस्त को केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वीसी की। इसमें पूरे प्रदेश से सफीदों पंचायत समिति की चेयरपर्सन निशा, जींद एडीसी सतेंद्र दूहन, एससीओ दलवीर व वह खुद भी वीसी पर जुड़ी हुई थी। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी अधिकारियों को पुरस्कार के लिए बधाई दी और आगे भी अच्छी पंचायतें बनाने के साथ-साथ ग्राम पंचायतें रोल मॉडल तैयार करने के लिए प्रेरित किया। केंद्रीय मंत्री ने जल्द ही 25-25 लाख रुपये की इनाम राशि भी तीनों पंचायत समितियों को देने घोषणा की। इस उपलब्धि से बीडीपीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी में खुशी का माहौल है।
सफीदों पंचायत समिति की चेयरपर्सन निशा राकेश शर्मा बड़ौद को स्मृति चिह्न भेंट करतीं बीडीपीओ कीर्- फोटो : Jind