फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एडीजीपी प्रकरण में सफाई कर्मचारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग

Wed, 15 Oct 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी39 :एडीजीपी वाई पूरन आत्महत्या मामले में प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी। स्रोत सफाई कर
विज्ञापन
जींद। एडीजीपी वाई पूरण आत्महत्या मामले को लेकर सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान मामले की निष्पक्ष जांच, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना पर रोष जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका संघ के ब्लॉक प्रधान बिजेंद्र ने किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार द्वारा की गई आत्महत्या और उनके सुसाइड नोट में किए गए गंभीर खुलासों पर गहरी चिंता व्यक्त की। आरोपियों के खिलाफ उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने मांग की कि वाई पूरन कुमार के सुसाइड नोट में जिन लोगों पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं उनकी तुरंत जांच कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाए और न्यायिक जांच आयोग गठित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने इस घटना के पीछे शामिल मनुवादी मानसिकता वाले वकील को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि सरकार ने वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की तो सफाई कर्मचारी वर्ग राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
अवसर पर ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला सचिव पवन कुमार, नगर पालिका संघ के नेता सोहनलाल, अजय, सुरजीत, पूनम, जितेंद्र, सुमित, संदीप, सूरजमल, सुरेश, सुनील, बलवान, बलवंत, अनिल, सोमनाथ, रानी और सुनीता मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि यदि सरकार ने वाई पूरन कुमार आत्महत्या मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की तो सफाई कर्मचारी वर्ग राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें