जींद। कल सैनी सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है। एक साल के कार्यकाल में भाजपा ने जींद की जनता के साथ किए वायदे अब तक पूरा नहीं किए हैं। चुनाव में सैनी सरकार ने जींद में आयुष हर्बल पार्क बनाने की घोषणा की थी। यह घोषणा अभी फाइलों तक ही पहुंची है।
आयुष हर्बल पार्क व बॉटनिकल पार्क के लिए डीपीआर तैयार करवाने की प्रक्रिया जारी है। आयुष हर्बल पार्क बनने से पहले बॉटनिकल पार्क बनाया जाना है। इसके बनने के बाद ही आयुष विभाग को हॉर्टिकल्चर विभाग जमीन देगा जिसमें आयुष विभाग औषधीय पौधे लगाएगा।
हालांकि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने अर्बन लोकल बॉडीज, बागवानी विभाग अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर चुके हैं ताकि इसको जल्द धरातल पर उतारा जा सके। इस डीपीआर नेशनल बॉटनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (लखनऊ) की तरफ से तैयार की जानी है।
बॉटनिकल पार्क के लिए 23 एकड़ जमीन के लिए अधिकारियों की सहमति मिल गई थी। जयंती देवी मंदिर के सामने खाली जमीन पर नंदीशाला चलाई जा रही है। उसी स्थान पर यह बॉटनिकल व आयुष हर्बल पार्क बनाया जाना है। सीएम से इस विश्वस्तरीय बॉटनिकल पार्क की फाइल को मंजूर करवाया जा चुका है।
बाक्स
शहर के लोगों को आयुष हर्बल पार्क की सुविधा उपलब्ध होगी। यहां किसान इस बॉटनिकल पार्क में बागवानी की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल कर सकेंगे। -डॉ. कृष्ण मिड्ढा, डिप्टी स्पीकर, हरियाणा
बाक्स
नई घोषणाओं को पूरा करना तो दूर की बात है। भाजपा ने शहर में वर्षों से चल रहे काम को पूरा करने के लिए भी कदम नहीं बढ़ाया। अभी तक हैबतपुर में मेडिकल कॉलेज को शुरू नहीं करवाया तो वहीं भिवानी रोड पर रेलवे का अंडर पास भी अधूरा है। ।-सरपंच ऋषिपाल हैबतपुर, कांग्रेस जिला प्रधान
बाक्स
भाजपा ने जिले के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। जिला लगातार पिछड़ रहा है। सभी सड़के टूटी हुई है जो घोषणाएं 10 वर्ष पहले हुई थी। वह आज तक भी पूरी नहीं हो पाई।-बिजेंद्र रेढू, इनेलो जिला प्रधान
बाक्स
भाजपा लोगों को गुमराह करके वोट बैंक की राजनीति करती है। घोषणा के एक वर्ष बाद भी आयुष पार्क पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे जिले की जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है।-विकास जांगड़ा, जिला प्रैस प्रवक्ता जजपा
15जेएनडी35: ऋषिपाल सिहाग।
15जेएनडी35: ऋषिपाल सिहाग।