फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कराटे स्पर्धा में सानवी ने जीता स्वर्ण

Thu, 29 May 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी05-डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में मेधावी खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य रश्मि
विज्ञापन
जींद। 35वीं हरियाणा स्टेट कराटे प्रतियोगिता में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य रश्मि विद्यार्थी ने बताया कि प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल के नौ खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त किए। यह प्रतियोगिता 24 और 25 मई को इंडस पब्लिक स्कूल जींद में हुई थी, जिसमें प्रदेशभर से लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

डीएवी के खिलाड़ियों में सानवी ने स्वर्ण पदक, आशीष, काशवी और दीया ने रजत पदक, तोशिका, इशांत, भव्य, वंश और रिद्धि ने कांस्य पदक प्राप्त किए। कराटे प्रतियोगिता में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्राचार्य ने सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें