फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ग्रामीण सफाई कर्मियों का धरना, बकाया वेतन जारी करने की मांग

Tue, 22 Apr 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
21जेएनडी04-लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना देते हुए ग्रामीण सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू जिला कमेटी जींद के नेतृत्व में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने लघु सचिवालय परिसर के बाहर धरना दिया और देकर मार्च महीने का वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता यूनियन के जिला प्रधान गुलाब और संचालन सचिव पवन कुमार ने किया। धरने को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रधान गुलाब सिंह और सीटू नेता कामरेड रमेश चंद्र ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी देश व प्रदेश को साफ-सुथरा बनाने के लिए काम करते हैं, लेकिन इनकी दशा बड़ी दयनीय है। ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को हर महीने अपना वेतन लेने के लिए संघर्ष ही करना पड़ता है। पंचायत विभाग के मुख्यालय की ओर से हर महीने 7 तारीख तक वेतन जारी करने का पत्र जारी किया हुआ है, इसके बावजूद वेतन कभी भी समय पर नहीं डलता।
सीटू जिला सचिव कपूर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जींद में 24 नवंबर को डीएससी समाज का सम्मेलन करते हुए सफाई कर्मचारियों के वेतन को 26 हजार करने की घोषणा कि थी, लेकिन छह महीने के लगभग हो गए, आज तक इसका कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया। इससे पहले दो जुलाई 2024 को मुख्यमंत्री ने ग्रामीण सफाई कर्मियों के वेतन में एक हजार रुपये की मामूली सी बढ़ोतरी की थी, इसका नोटिफिकेशन भी आज तक जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 90 प्रतिशत से ज्यादा सफाई कर्मचारी डीएससी समाज से है और सरकार अपने आप को डीएससी समाज की हितैषी बताती है। वहीं सफाई कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर सुलतान, मुकेश, विनोद, मनफूल, प्रवीण, पाला राम, कर्मबीर, ईश्वर सिंह, बलकार, प्रवीण, रोहताश, सतबीर, राजबीर, गीता, शिवली, संदीप, कृष्णा, संतोष, चांद, बबीता, वीरेंद्र, शमशेर, राजू, धीरा, बलवान और श्याम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें