फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जींद में 11.69 करोड़ से सुधरेंगी ग्रामीण सड़कें, 10 से ज्यादा गांवों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले के ग्रामीण और संपर्क मार्गों को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की ओर से चार बड़े सड़क कार्यों के टेंडर जारी किए गए हैं। इन कार्यों पर कुल 11 करोड़ 69 लाख 34 हजार रुपये से अधिक खर्च होंगे। इनमें प्रमुख सड़कों की विशेष मरम्मत, लिंक सड़कों का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण और नई लिंक सड़क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

इन कार्यों से कम से कम 10 से अधिक गांवों के लोगों को सीधे तौर पर बेहतर और मजबूत सड़क मार्ग मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा आसपास के अन्य गांवों को भी इन संपर्क मार्गों का लाभ मिलेगा।
लोक निर्माण विभाग की ओर से जींद-सफीदों रोड से हैबतपुर, खोखरी, बोहतवाला, दालमवाला होते हुए कंडेला रोड तक सड़क की विशेष मरम्मत के लिए 4 करोड़ 96 लाख 75 हजार रुपये का टेंडर जारी किया गया है।
विज्ञापन

यह कार्य वित्त वर्ष 2026-27 के कार्य कार्यक्रम के तहत कराया जाएगा। सड़क के आरडी 2.500 से 9.100 तक करीब 6.6 किलोमीटर हिस्से की विशेष मरम्मत की जाएगी। इससे हैबतपुर, खोखरी, बोहतवाला, दालमवाला और कंडेला क्षेत्र के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। कार्य पूरा करने के लिए 180 दिन की अवधि तय की गई है। प्री-बिड बैठक 24 अगस्त को होगी।

तीन क्षेत्रों की लिंक सड़कों पर 6.72 करोड़ से होंगे तीन बड़े काम
जींद विधानसभा क्षेत्र की दो लिंक सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने और मजबूतीकरण के लिए 2 करोड़ 80 लाख 83 हजार 956 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। रोड आईडी 7945 और 9304 वाली इन सड़कों का काम मुख्यमंत्री घोषणा के तहत होगा। इससे बड़ौदी, कैरखेड़ी और रूपगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। वहीं सफीदों विधानसभा क्षेत्र में ढाठरथ-जामनी लिंक रोड के निर्माण पर एक करोड़ 85 लाख 8 हजार 610 रुपये खर्च होंगे। रोड आईडी 10755 वाली इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के तहत किया जाएगा। इससे ढाठरथ और जामनी के बीच सीधा संपर्क बेहतर होगा तथा किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जुलाना, पिल्लूखेड़ा और सफीदों क्षेत्र की सात लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 2 करोड़ 6 लाख 67 हजार 596 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। यह सड़क कालवा, पिल्लूखेड़ा और ढाठरथ क्षेत्र में हैं। इन सड़कों की मरम्मत होने से ग्रामीण संपर्क मार्गों की स्थिति सुधरेगी।
बाक्स
चारों सड़क परियोजनाओं पर 11 करोड़ 69 लाख 34 हजार 256 रुपये खर्च होंगे। इनमें सबसे बड़ा हिस्सा जींद-सफीदों-कंडेला मार्ग की विशेष मरम्मत पर 4.96 करोड़ रुपये का है। इसके बाद जींद विधानसभा की दो लिंक सड़कों पर 2.80 करोड़, सात लिंक सड़कों की विशेष मरम्मत पर 2.06 करोड़ और ढाठरथ-जामनी लिंक रोड के निर्माण पर 1.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे। -राजकुमार नैन, एक्सईन लोकनिर्माण विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें