फोटो 12 नरवाना। विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए विद्यालय स्टाफ सदस्य। स्रोत संस्थान।
- फोटो : 1
नरवाना। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा के तीन विद्यार्थियों ने देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में प्रवेश हासिल कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि छात्र विनीत ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी में दाखिला लिया है। स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय परिवार की ओर से विनीत को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने बताया कि छात्रा जयश्री का चयन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में सूचना प्रौद्योगिकी विषय में हुआ है। वहीं छात्र हर्षदीप ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य उत्तीर्ण कर राज्य काउंसलिंग के माध्यम से चौधरी छोटूराम अभियांत्रिकी महाविद्यालय, मुरथल में कंप्यूटर अभियांत्रिकी में प्रवेश पाया है।
प्रधानाचार्य ने तीनों विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि एक ही वर्ष में तीन विद्यार्थियों का प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में चयन विद्यालय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और मेहनत के लिए प्रेरित करेगी।