फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल फ्लाइंग पर परिचालकों ने लगाया पैसे ऐठने का आरोप

Wed, 26 Aug 2015 12:33 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रोडवेज की सेंट्रल फ्लाइंग में तैनात रोहतक डिपो के तीन निरीक्षकों द्वारा कथिततौर पर पैसे ऐंठने का मामला सामने आया है। निरीक्षकों पर हरिद्वार चलने वाले परिचालक सुनील कंडक्टर नंबर 100 और धर्मबीर कंडक्टर नंबर 363 से गलत रिपोर्ट बनाने की धमकी देने के आरोप लगे हैं। इस मामले की शिकायत जीएम रोडवेज को होने के बाद आरोपी निरीक्षक माफी मांगने के लिए जींद डिपो पहुंचे। पीड़ित परिचालकों और यूनियन के पदाधिकारियों ने तीनों निरीक्षकों के खिलाफ शिकायत जीएम, परिवहन विभाग के महानिदेशक, परिवहन सचिव तथा परिवहन मंत्री को भेजी है। रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डिपो प्रधान अजीत नहरा के अनुसार जींद डिपो के परिचालक सुनील तथा धर्मबीर जींद से हरिद्वार रोडवेज बस लेकर जाते हैं। गत 21 अगस्त को लगभग साढ़े तीन बजे पानीपत व शामली के बीच तीन व्यक्ति बस में सवार हुए।

परिचालक सुनील ने तीनों को टिकट लेने के लिए कहा,  इस पर तीनों व्यक्तियों ने खुद को रोडवेज स्टाफ का सदस्य बता कर टिकट लेने से मना कर दिया। इस पर सनील ने तीनों के पहचान पत्रों की जांच की। सुनील के अनुसार इस पर तीनों निरीक्षक भड़क गए और बस में टिकटों की चेकिंग शुरू कर दी। सुनील के अनुसार इन लोगों ने आरोप लगाया कि टिकटों पर पंच गलत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर निरीक्षकों ने धमकी दी कि उसकी रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजेंगे। परिचालक सुनील के अनुसार इससे बचने के लिए तीनों ने उससे से पांच हजार रुपये मांगे, लेकिन राशि 4100 रुपये होने के कारण उसे लेकर चले गए। इसके बाद शामली के पास लगभग साढ़े चार बजे जींद डिपो की दूसरी बस के परिचालक धर्मबीर की बस की जांच की और उस पर भी दबाव बनाकर 3500 रुपये की नकदी ऐंठ ली। दोनों परिचालकों ने बस अड्डा पहुंचकर रोडवेज यूनियन नेताओं को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तीनों निरीक्षक मंगलवार को जींद बस अड्डा पर पहुंचे और यूनियन पदाधिकारियों तथा दोनों परिचालकों से मिलकर राशि वापस लौटाने की बात कही।
ट्रेफिक मैनेजर रघबीर सिंह ने बताया कि अभी तक उन्हें शिकायत नहीं मिली है। अगर परिचालक लिखित में शिकायत देते हैं तो कार्रवाई आवश्य की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें