फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचाना के 19 गांवों में ब्लैक आउट

Wed, 26 Aug 2015 12:30 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 खरकभूरा 132 केवी के सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर खराब होने से 33 केवी बिजली घर काकड़ोद, छात्तर, कोथ में बिजली सप्लाई नहीं हो सकी। इससे तीनों बिजली घरों के अधीन आने वाले 19 गांवों में ब्लैक आउट रहा। बिजली गुल होने से पीने के पानी की किल्लत से लोग परेशान रहे।

ग्रामीणों ने नया ट्रांसफार्मर लगा कर जल्द बिजली सप्लाई बहाल करने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि बिना बिजली के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने से छात्तर पॉवर के छात्तर, करसिंधू, गैंडा खेड़ा, अलीपूरा, कुचराना खुर्द, कुचराना कलां, काकड़ोद पॉवर के काकड़ोद, मखंड, दुर्जनपुर, उदयपुर, नचार, बुडायन, कोथ पॉवर के कोथ खुर्द, कोथ कलां, किन्नर, नाड़ा, भौंगरा, खापड़, बड़ौदा कुछ हिस्सा खेतों का।
विज्ञापन


सोमवार सुबह बिजली गुल हुई तो ग्रामीणों ने सोचा कि हर रोज बिजली गुल होती है शाम तक आ जाएगी। जब शाम को भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों ने सब स्टेशन खरकभूरा में पता किया तो पता चला कि सब स्टेशन का जो ट्रांसफार्मर काकड़ोद, छातर, कोथ को सप्लाई देता है वह खराब हो गया है। इस वजह से बिजली गुल है। बिजली गुल होने से ग्रामीणों ने पूरी रात जाग कर काटी। मंगलवार को भी बिजली नहीं आने से पीने के पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान रहे।
ग्रामीण सुभाष, मांगेराम, बलवान ने कहा कि बस स्टेशन में बिजली गुल होने की जानकारी लेते हैं तो बिजली निगम के कर्मचारी कब तक बिजली सप्लाई बहाल होगी के बारे में जानकारी नहीं दे रहे हैं। बिजली नहीं आने से पीने के पानी की परेशानी हो रही है। बिना बिजली के पशुओं के लिए हरा चारा काटने, आटा पीसने, मोबाइल चार्ज करने को लेकर परेशानी हो रही है। बिजली गुल होने से घरों में लगे इंवर्टर ठप्प होकर रह गए हैं।
विज्ञापन


ओवर लोड से खराब हुआ ट्रांसफार्मर
खरबभूरा सब स्टेशन में जो ट्रांसफार्मर लगा है जिससे काकड़ोद, छात्तर, कोथ सब स्टेशन में बिजली सप्लाई होती है वह ओवर लोड के साथ-साथ तकनीकी खराब से काम नहीं कर पा रहा है। इससे जिन गांवों में बिजली सप्लाई हो रही थी वह बिजली सप्लाई बंद हो गई है। इन गांवों में पीने के पानी की सप्लाई के लिए दूसरी बिजली की लाइनों से बिजली सप्लाई मुहैया कराई जाएगी।
वीके मलिक, एसडीओ बिजली निगम, उचाना।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें