14जेएनडी08-राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जा
जींद। हाल ही में हुए राज्यस्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का आयोजन फरीदाबाद में हुआ। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़ के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी व तलवारबाजी प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया। तीरंदाजी खेल नर्सरी रूपगढ़ से छह खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें लड़कियों की अंडर-14 टीम में एकता पुत्री कुलबीर ने पहला स्थान प्राप्त किया।
वहीं एकल में चौथे स्थान पर रही। लड़कों में शिवम पुत्र सुनील ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसके साथ ही एकता ने नेशनल में अपनी जगह बनाई जो वाराणसी उत्तर प्रदेश में होगी। वहीं तलवारबाजी में भी सलोनी व तृप्ति ने फॉयल इवेंट टीम में गोल्ड, अन्नू व खुशी ने सेबर टीम इवेंट में सिल्वर और एपी टीम इवेंट में तमन्ना ने सिल्वर मेडल व नेशनल कैडिट चैंपियनशिप हल्द्वानी में गोल्ड मेडल जीता।
इस अवसर पर प्राचार्य सुरेंद्र मलिक, गांव के सरपंच दीपक इंजीनियर, एईईओ अमित कुमार, तीरंदाजी नर्सरी कोच विक्रम लाठर, पूर्व सरपंच संदीप अहलावत व ग्रामीणोंं के सहयोग से एक विजय रैली निकाली गई व सभी खिलाड़ियों को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गई। प्राचार्य सुरेंद्र मलिक ने कहा कि बच्चों का पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सर्वांगीण विकास हो रहा है। संवाद