फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोबारा जारी होगा नियम 134-ए का परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर नियम 134-ए के परीक्षा परिणाम का शेड्यूल बार-बार बदला जा चुका है। वीरवार को निदेशालय द्वारा देर शाम पत्र जारी किया गया। इसमें कहा गया कि जो 15 दिसंबर को नियम 134 ए के तहत अलॉट स्कूलों की लिस्ट और परिणाम जारी किया गया है, वह तकनीकी कारणों से रद्द किया जा रहा है।
विज्ञापन

पत्र में कहा गया है कि जिन बच्चों ने केवल एक स्कूल चुना था, उनको स्कूल अलॉट नहीं हो पाया। इस मामले में विभाग द्वारा यह निर्णय लिया जाता है कि 15 दिसंबर को जारी किया गया परिणाम रद्द कर दिया गया है। 16 दिसंबर को देर रात तक पोर्टल पर परीक्षा परिणाम दोबारा डाला जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स ने कहा कि 15 दिसंबर को जारी हुए परीक्षा परिणाम और अलॉट हुए स्कूलों का शेड्यूल बदलने की सूचना मिली है। निदेशालय द्वारा तकनीकी खामियों के चलते इसे बदला गया है। 16 दिसंबर को देर रात संशोधित सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें