फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : निजी स्कूलों में आवेदन प्रक्रिया आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निजी स्कूलों में नियम 134-ए के तहत दाखिले को लेकर वीरवार को भी शिक्षा विभाग के कर्मी जांच प्रक्रिया में लगे रहे। जिन-जिन स्कूलों ने अपने यहां रिक्त सीटों का ब्योरा दिया था, उसे लेकर जांच की गई। अब शुक्रवार से विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

निजी स्कूलों द्वारा उपलब्ध करवाई गई जानकारी को बारीकी से जांचा गया, ताकि भविष्य में कोई त्रुटि नहीं हो। इस दौरान किसी गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों में नियम 134-ए के तहत सीटें खाली नहीं मानी गई हैं। जानकारी देने वाले स्कूलों का विभाग द्वारा सत्यापन किया गया है। अब 29 अक्तूबर से निजी स्कूलों में 134-ए के तहत दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत होगी। विद्यार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना है और आगामी 14 नवंबर तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। 21 नवंबर को परीक्षा आयोजित होगी। बीते वर्ष कोरोना की वजह से 134-ए के तहत नए दाखिले नहीं हो पाए थे। इस बार भी दाखिलों का शेड्यूल बहुत लेट हो चुका है। बीईओ सुशील जैन ने कहा कि वीरवार को भी स्कूलों की जांच का ऑनलाइन कार्य किया गया है। 134-ए के तहत दाखिले के लिए विभाग ने नियमानुसार तैयारियां पूरी कर ली हैं। खाली सीटों का ब्यौरा देने वाले स्कूलों का सत्यापन किया गया जा चुका है। अब शुक्रवार से विद्यार्थी दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें