फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई कॉमर्स कंपनी पर बाइक बेचने के बहाने युवक से ठगे 45 हजार रुपये

विज्ञापन
Rs 45000 cheated by a young man on the pretext of selling a bike on an e commerce company
विज्ञापन
ई कॉमर्स कंपनी पर बाइक खरीदने के बहाने युवक के खाते से 45 हजार रुपये निकालने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पटियाला चौक स्थित शांति नगर के नवीन ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। 15 फ रवरी को उसके मोबाइल पर जितेंद्र नाम के एक युवक की कॉल आई और उसने कहा कि ई कॉमर्स कंपनी पर आपने अपनी बाइक बेचने के लिए फोटो डाल रखा है। वह आपकी बाइक को खरीदना चाहता है। वह बाइक उसे पसंद है। इसलिए वह तुम्हारे खाते में 10 हजार रुपये डाल रहा है। इसके बाद उसने फ ोन पे की रिक्वैस्ट स्वीकार करने के लिए अपना पिन नंबर डालने को कहा गया। पिन कोड डालने ही उसने खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 15 हजार और फि र दोबारा से 20 हजार रुपये और निकाल लिए। अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से तीन बार ट्रांजेक्शन पर कुल 45 हजार रुपये निकाल लिए। जांच अधिकारी एसआई दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ के खिलाफ धोखाधड़ी कर खाते से राशि निकालने पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें