फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के नाम पर धोखाधड़ी कर जवान के खाते से निकाले 40 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसबी में कार्यरत किनाना निवासी दीपक के खाते के साथ छेड़छाड़ कर 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

दीपक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो फरवरी को वह शहर में था। इस दौरान वह रोहतक रोड स्थित एसबीआई के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया था। उस समय एटीएम के पास तीन-चार युवक मौजूद थे। पैसे निकालने के लिए उसने अपना एटीएम कार्ड मशीन में डाला तो राशि नहीं निकली। इस दौरान उन्होंने पास खड़े युवकों से पूछा कि एटीएम में पैसे हैं या नहीं। इस पर उन्होंने कहा कि एटीएम कार्ड दोबारा डालो इसमें पैसे हैं। उसके बाद उसने एटीएम कार्ड मशीन में डाल दिया। फिर भी पैसे नहीं निकले। इस पर युवकों ने सहायता के नाम पर एटीएम कार्ड मांगा तो उसने दे दिया। युवकों ने एक बार प्रयास करके उसका एटीएम कार्ड वापस कर दिया। उसी दिन उसके मोबाइल पर खाते से 20 हजार रुपये निकालने का संदेश आया। इसके बाद उसके अगले दिन बाद फिर उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए। इसके बारे में जब उसने बैंक से पता किया तो जानकारी मिली कि रोहतक के मदीना गांव स्थित एटीएम से कार्ड के माध्यम से पैसे निकाले गए हैं। जांच अधिकारी एचसी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ खाते से धोखाधड़ी कर पैसे निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें