फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहर की सीवर व्यवस्था सुधारने पर खर्च होंगे 26.72 लाख, सालभर होगा रखरखाव

विज्ञापन
07जेएनडी06: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर में सीवर जाम, ओवरफ्लो और क्षतिग्रस्त मैनहोल की समस्या से लोगों को राहत दिलाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) ने सीवर व्यवस्था के रखरखाव की योजना तैयार की है। विभाग ने 26.72 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
विज्ञापन

इसके तहत शहर की सीवर पाइप लाइनों, आरसीसी पाइप और मैनहोल की मरम्मत व रखरखाव करवाया जाएगा। साथ ही सीवर की सफाई में इस्तेमाल होने वाली जेटिंग मशीन को भी दुरुस्त रखा जाएगा। काम की अवधि 365 दिन निर्धारित की गई है। इससे सीवर व्यवस्था में छोटी-मोटी खराबी आने पर समय रहते मरम्मत हो सकेगी।
शहर में कई जगह सीवर ओवरफ्लो होने, मैनहोल क्षतिग्रस्त होने और पाइप लाइनों में रुकावट आने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सीवर का गंदा पानी गलियों और सड़कों पर फैलने से आवागमन प्रभावित होता है। वहीं दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भी दिक्कत होती है। कई बार शिकायत के बाद मरम्मत में देरी होने से समस्या बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें