नरवाना। धमतान साहिब गांव में खेत में बने कमरे से किसी व्यक्ति ने केबल चोरी करने के बाद आग लगा दी। गढ़ी थाना पुलिस ने किसान की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
धमतान साहिब गांव निवासी प्रदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके खेत महासिंह वाला रोड पर हैं। 14 जुलाई की रात में किसी ने उसके, पड़ोसी बीरा व चार अन्य किसानों के 400 फीट केबल काट लिए। इसके अलावा चोर कीटनाशक भी ले गए। प्रदीप ने बताया कि चोर जाते समय उसके कमरे में आग लगा दी। गढ़ी थाना पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।