विजेता टीम रोहतक को सम्मानित करते हुए सेशन जज। स्रोत संवाद।फोटो: दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। स्रो
नरवाना। नवदीप स्टेडियम में आयोजित हरियाणा स्टेट इंटर कॉलेजिएट महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2025-26 के तीसरे दिन शुक्रवार को रोमांचक मुकाबले हुए। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में रोहतक की टीम विजेता बनी।
समापन के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सेशन जज जगदीप लोहान पहुंचे। उनको क्लब प्रधान भारत भूषण गुप्ता, स्टेडियम इंचार्ज संदीप गोयत, रोहतास पीटीआई और आयोजक प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र सिवाच ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जज जगदीप लोहान ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रदेश में हॉकी को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाती हैं।
रोहतक की महिला और पुरुष वर्ग की टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और मेडल प्रदान किए गए। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 25 हजार रुपये, द्वितीय को 15 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 10 हजार रुपये की राशि दी गई। इस मौके पर एसडी महिला कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अंजना लोहान, रोहतास पीटीआई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।