फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कायाकल्प टीम आज जांचेगी पीएचसी की सुविधाएं

Fri, 13 Feb 2026 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी23-नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
विज्ञापन
जींद। पीएचसी में मरीजों को उपलब्ध करवाई जा रही सेवाओं को जांचने के लिए कायाकल्प की टीम शनिवार को नागरिक अस्पताल आएगी। टीम सदस्य ही सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने स्वच्छ भारत के तहत कायाकल्प कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें अस्पतालों में प्रतिस्पर्धा से स्वच्छता, गुणवत्ता और बेहतर सुविधाओं एवं सेवाओं में बढ़ोतरी करवाना है। टीम द्वारा इंफेक्शन कंट्रोल, इंफ्रास्ट्रक्चर, साफ-सफाई, माहोल, बायामेडिकल वेस्ट, प्रबंधन, शौचालयों में स्वच्छता आदि बिंदुओं को परखा जाता है।
इसके अलावा हाजिरी रजिस्टर, लेखा शाखा और अन्य प्रकार के रिकाॅर्ड भी जांचे जाएंगे। इसके बाद टीम द्वारा 100 नंबर से रैंक दिए जाते हैं और फिर अस्पताल प्रशासन को उसी रैंक के आधार पर नकद पुरस्कार मिलेगा। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत टोहाना से डाॅ. राजेश सिंगला और नीलम की टीम द्वारा शनिवार को पीएचसी कर्मगढ़ का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन

16 फरवरी को डाॅ. घनश्याम और अजीत कुमार की टीम पीएचसी नगूरां, झांझ कलां, चुहड़पुर का निरीक्षण करेगी। 16 फरवरी को टोहाना से डाॅ. सोनिया जैन, भट्टू कलां से डाॅ. सुनील पीएचसी डूमरखां खुर्द, पालवां, काब्रछा का निरीक्षण करेगी। 17 फरवरी को जाखल से डाॅ. राजेश और सुनील कुमार की टीम मालवी, खोखरी, निर्जन का निरीक्षण करेगी।
निरीक्षण को लेकर अस्पताल प्रशासन द्वारा टीकाकरण की स्थिति, इलाज करने की सुविधाएं, एंबुलेंस व्यवस्था, स्टोर रूम, दवाइयों की उपलब्धता, सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान टीम को किसी तरह की कोई कमी न मिले, इसको लेकर अधिकारियों ने मंथन भी किया है और स्वास्थ्य सुविधाओं को पुख्ता किया जा रहा है।
वर्जन
कायाकल्प टीम पीएचसी का निरीक्षण करेगी। अस्पताल प्रबंधन मरीजों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। निरीक्षण के बाद टीम द्वारा नंबर दिए जाएंगे। -डॉ. राजेश भोला, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें