फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहतक रोड को डीएलपी से निकालकर नए सिरे से बनाया जाएगा

विज्ञापन
28जेएनडी31: अ​धिकारियों से विकास कार्यों को लेकर बैठक करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा।
विज्ञापन
जींद। शहर के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए जींद के भाजपा विधायक और हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के दो इंजीनियर इन चीफ, रोड और बिल्डिंग के चीफ इंजीनियर के साथ बैठक की। बैठक में जींद से एक्सईएन राजकुमार नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में डिप्टी स्पीकर ने दोनों विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द रोहतक रोड सड़क को डिफेक्ट लाइबिल्टि पीरियड (डीएलपी) से निकाल कर इस सड़क का निर्माण करवाया जाए। इसके अलावा सफीदों गेट से बाईपास तक फोरलेन सड़क तथा रोहतक रोड फोरलेनिंग निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। वहीं जींद में अधिकारियों के 56 आवास बनाए जाने को लेकर भी शीघ्र कार्रवाई शुरू की जाए। डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने निर्देश दिए कि इन चारों परियोजनाओं को जल्द से जल्द धरती पर उतारा जाए, ताकि जींद के लोगों को सड़क के नेटवर्क के लिए किसी तरह की कोई परेशानी न हो।
इसके साथ ही व जींद से जुलानी तक की सड़क का निर्माण करवाया जाएगा। इन सड़कों के निर्माण तथा चौड़ीकरण से लोगों को जहां यातायात में सुगमता मिलेगी, वहीं वाहन चालकों को भी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने जो अपनी आवाज बना कर उन्हें विधानसभा भेजा था, उस पर उन्होंने हमेशा खरा उतरने का काम किया है। जींद विकास को लेकर जो भी घोषणाएं की गई, उनको जल्द से जल्द पूरा करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें