फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोहतक रोड फिर हुआ बदहाल, रोजाना हो रहे हादसे

विज्ञापन
08जेएनडी40-रोहतक रोड पर हुआ हादसा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद। स्रोत दुकानदार
विज्ञापन
जींद। तीन साल पहले आंदोलनों के बाद बने रोहतक रोड के अब बदहाल होने और डिवाइडर के एक तरफ कम जगह होने से लगातार हादसे होने लगे हैं। जींद विकास संगठन ने सरकार और प्रशासन से डिवाइडर को बीचों बीच करवाने और रोड को नया बनवाने की मांग की है। विश्वकर्मा चौक से रोहतक रोड बाईपास की तरफ जाते हुए डिवाइडर के इस तरफ जगह इतनी कम है कि दो वाहन एक साथ क्रॉस नहीं कर सकते। इसी वजह के कारण बुधवार को भी एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वहां पर एक बाइक सवार ट्रक को क्रॉस कर रहा था तो जगह कम होने केकारण वह ट्रक की चपेट में आ गया और टक्कर लगने से ट्रक के आगे जा गिरा। गनीमत यह रही कि युवक ट्रक के नीचे आने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


संगठन के प्रधान डॉ. राजकुमार गोयल का कहना है कि तीन साल पहले बने रोहतक रोड 10 मीटर चौड़ा था। डिवाइडर बनाने के लिए सडक़ को 11 मीटर चौड़ा करना था। जो चौडाई बढ़नी थी और दोनों तरफ से आधा-आधा मीटर बढ़ाया जाना था, लेकिन संबंधित विभाग ने सड़क को एक तरफ से ही एक मीटर बढ़ा दिया और डिवाइडर को बीचों-बीच कर दिया। ऐसे में डिवाइडर के एक तरफ जगह कम हो गई। इस अनियमितताएं के चलते विश्वकर्मा चौक से रोहतक की तरफ जाते हुए बाई तरफ दुकानों और सड़क के बीच रास्ता कम हो गया। उस समय जब विधायकों की टीम आई थी तब भी यह मुद्दा उठाया गया था। उसके बाद भी कई बार मांग उठाई गई लेकिन प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। अब यह रोड पूरी तरह से बदहाल हो गया है। इसकी वजह से हर रोज हादसे हो रहे है। संगठन ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि रोड को नया बनवाया जाए और डिवाइडर को भी बीच में बनाया जाए, जिससे दोनों तरफ जगह बराबर बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें