38 कलानौर में निरीक्षण करने पहुंचे रोहतक नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा। संवाद
कलानौर। कलानौर तहसील रोड पर जलभराव की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार देर शाम रोहतक नगर निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा पहुंचे। आनंद कुमार ने अधिकारियों को साफ निर्देश देते हुए जल निकासी का समाधान करने की हिदायत दी। साथ ही पंप सेट की संख्या बढ़ाने के लिए भी आदेश दिए।
भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप कौशिक ने बताया कि कलानौर के सभी तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। जल निकासी के लिए स्थाई समाधान नहीं मिल रहा है। वहीं नपा पार्षद राजकुमार उर्फ राजू फौजी ने कहा कि फिलहाल तालाब का पानी खेतों में छोड़ा जा रहा है लेकिन खेतों में भी जलभराव होने से किसानों में रोष है।
ऐसे में ड्रेन तक पाइपलाइन बिछाई गई है जिससे शहर का पानी पाइपलाइन से होकर ड्रेन में छोड़ा जा रहा है। फिलहाल विभाग ने इसके लिए बजट भी पास कर दिया है। वार्डों सहित तालाबों का पानी निकाला जा रहा है। भारी बारिश के चलते ज्यादा समस्या उत्पन्न हुई है। इस अवसर पर कष्ट निवारण कमेटी के सदस्य गुलशन दुआ, पार्षद हरप्रीत सिंह जुनेजा, चिटकू गुर्जर आदि मौजूद रहे।