फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पीएलओ यूनियन नाहड़ खंड के अध्यक्ष बने रोहित शर्मा

विज्ञापन
सीपीएलओ यूनियन का गठन होने पर खुशी जाहिर करते पदाधिकारी। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
कोसली। नाहड़ खंड में सीपीएलओ (क्रीड़ा पंचायत लोकल ऑपरेटर) यूनियन का गठन भारतीय मजदूर संघ के निर्देशानुसार किया गया। यह गठन जिला अध्यक्ष संजय यादव की अध्यक्षता में कोसली सचिवालय में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पवन यादव, जिला सचिव रोहित, जिला सह-सचिव ललिता गुप्ता और जिला सह-कोषाध्यक्ष कपिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से खंड नाहड़ यूनियन के पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें रोहित शर्मा को खंड अध्यक्ष, सरिता को उपाध्यक्ष, मनोज को सचिव और दयावान को खजांची पद के लिए निर्विरोध रूप से चुना गया।
जिला अध्यक्ष संजय यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के संविधान की शपथ दिलाई और उन्हें जिम्मेदारी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीपीएलओ यूनियन का गठन संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक अहम कदम है। भविष्य में सभी पदाधिकारी नाहड़ खंड में सीपीएलओ कर्मियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर नरेश कुमार, सर्वजीत सिंह, रोहित, मनोज, शिव कुमार, संदीप, रोहित नाहड़, राजवीर सहित अनेक सीपीएलओ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें