फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोडवेजकर्मी 12 को परिवहन मंत्री के आवास का करेंगे घेराव

Thu, 02 Mar 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा की बैठक बुधवार को रोडवेज वर्कशाप में हुई। इस दौरान प्रदेश सरकार की ओर से बजट सत्र में एक हजार बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत ठेके पर लेने के फैसले का विरोध किया गया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार इस फैसले को वापस ले और सरकारी बेड़े में नई बसें शामिल करे। इस मांग को लेकर 12 मार्च को परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता अशोक गोरिया, बिजेंद्र सांगवान, अनिल गौतम, जितेंद्र लाठर, सुशील ईक्कस, सुदर्शन और संचालन सज्जन कंडेला ने किया। इस दौरान केंद्रीय मोर्चा के सदस्य रमेश श्योकंद, जयबीर घणघस, सोनू मोर, शमशेर फौजी, सरवर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को लागू नहीं करती तो प्रदेशभर के रोडवेज कर्मचारी 12 मार्च को परिवहन मंत्री के आवास फरीदाबाद में घेराव करेंगे। कहा कि सरकार ने 2018 में भी इस स्कीम को लागू किया था। उस समय भी रोडवेज कर्मचारियों और आम जनता ने इसका विरोध किया और 18 दिन की हड़ताल करनी पड़ी थी। सरकार ने पूरे मामले की जांच विजिलेंस से कराई तो जहां सरकार 35 से 38 रुपये प्रति किलोमीटर ठेके के हिसाब से बसें ले रही थी। जांच के बाद दोबारा से टेंडर लिए तो रेट 26 रुपये 99 पैसे तय हुआ जो एक बड़ा घोटाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने पुरानी पेंशन नीति बहाल करने, परिचालकों और लिपिकों को 35400 वेतनमान देने, चालकों को 54000 वेतनमान देने, 1992 से 2002 तक के चालकों सहित सभी कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, जोखिम भत्ता देने, देय अवकाशों में कटौती पत्र वापस लेने, चालकों और परिचालकों से आठ घंटे से अधिक ड्यूटी का ऑवर टाइम देने की मांग की। इस अवसर पर कुलदीप मोर, कूका, संदीप, धर्मेंद्र, सोनू, राजेश चोपड़ा, कृष्ण, पवन, ओमप्रकाश, देवेंद्र, बलजीत, सुरेश, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें