फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महाप्रबंधक के खिलाफ एक अप्रैल को धरना देंगे रोडवेज कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महाप्रबंधक की गलत नीतियों के खिलाफ एक अप्रैल को हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ अनिश्चितकालीन धरना देगा। यह फैसला संघ ने वीरवार को वर्कशॉप कार्यालय में हुई बैठक में लिया। बैठक की अध्यक्षता डिपो प्रधान अनिल गौतम ने की। मंच संचालन सचिव जितेंद्र कौशिक ने किया।
विज्ञापन

बैठक में डिपो प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा हुई। इस दौरान कार्य निरीक्षक और मुख्य निरीक्षक पर आरोप लगाया कि वे महाप्रबंधक को गुमराह कर रहे हैं। कार्य निरीक्षक द्वारा यूनियन नेताओं को कार्य शाखा में बैठा रखा है, जिससे मुख्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। महाप्रबंधक भी मूकदर्शक बना हुआ है। कुछ यूनियन नेता राजनीतिक प्रभाव से इधर उधर बैठे हैं। मूल कार्य को लेकर कुछ नेताओं के तो मुख्यालय द्वारा नाम से भी पत्र जारी किया हुआ है लेकिन ट्रैफिक ब्रांच की सहायता से हर बार इनके ऑर्डर न होकर बीमार कर्मचारियों के आदेश मार्ग पर कर दिए जाते हैं। वर्ष 2016 के चालकों को मुख्यालय का पत्र आने के बावजूद भी एलटीसी नहीं दी जा रही। इस अवसर पर जयबीर, सज्जन, सुरेश, संदीप रंगा, कूका, सोनू, अनिल, प्रदीप पूनिया, राजिंद्र, बलजीत, प्रदीप यादव, सतीश, सुरेंद्र, जितेंद्र, मंजीत, सुभाष, राजेश, भोलू, वीरेंद्र, नवीन मौजूद रहे।

बॉक्स

मुख्यालय के आदेशों की हो रही अवहेलना

कार्य निरीक्षक द्वारा मुख्यालय के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर सीनियर कर्मचारी को ओवरटाइम वाली रोटेशन और जूनियर कर्मचारी से लोकल ड्यूटी करवाई जा रही है। यह मामला संज्ञान में लाने के बाद महाप्रबंधक ने मुख्य निरीक्षक को आदेश भी दिए कि इन कर्मचारियों को रूट पर लगाया जाए ताकि डिपो में नई बसें स्पेयर में न खड़ी रहें। इसके बावजूद भी महाप्रबंधक के आदेशों पर कोई अमल नहीं हुआ। इससे रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष है। इसको लेकर संगठन ने महाप्रबंधक को नोटिस दिया है कि जो कर्मचारी बीमार है उनको छोड़कर सभी से मूल ड्यूटी करवाई जाए अन्यथा एक अप्रैल को महाप्रबंधक के खिलाफ अनिश्चिकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें