02जेएनडी18: बस अड्डे पर बसों की कमी के कारण लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
जींद। जिले से सोमवार को 26 रोडवेज बसें पंडित जसराज की जयंती समारोह (फतेहाबाद) में भेजे जाने से आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बसों की कमी के कारण रोहतक, भिवानी, कैथल सहित दालमवाला, शामलो, रामकली, गोहियां और मांडी रूटों पर बसों के समय बिगड़ गए और यात्रियों को लंबे इंतजार के बाद भी बस नहीं मिली।
जींद डिपो में कुल 165 रोडवेज बसें हैं, जिनमें से 37 बसें किलोमीटर स्कीम के अंतर्गत चल रही हैं। डिपो की बसों से प्रतिदिन लगभग 13 हजार के लगभग यात्री सफर करते हैं और इससे रोजाना करीब साढे नौ से दस लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है।
जिले में विभिन्न रूटों पर 162 निजी बसें भी संचालित हो रही हैं। नरवाना, गोहाना, असंध और हांसी रूटों पर निजी बसें चलने से यात्रियों को कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन ग्रामीण रूटों पर हालात ज्यादा खराब रहे।
वर्जन
सोमवार को फतेहाबाद में पंडित जसराज की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के कारण कुछ बसें भेजी गई थीं। कुछ रूटों पर समय प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि मंगलवार से सभी बसों का संचालन निर्धारित रूटों पर सुचारू रूप से किया जाएगा और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
- सुनील पूनिया डीआई