फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत ः गोहाना के लिए रोडवेज बस किराया अब 55 की जगह 45 रुपये

विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में पहुंचे यात्रियों का फोटो। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद से गोहाना जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। पांडु-पिंडारा आरओबी शुरू होने के बाद रोडवेज ने गोहाना के लिए किराया कम किया है। अब जींद से पिंडारा के लिए पांच रुपये, सिंधवीखेड़ा व निडानी के लिए दस रुपये, निडाना व ललितखेड़ा के लिए 15 रुपये, लुदाना के लिए 20 रुपये, भंभेवा के लिए 25 रुपये, खेड़ाखेड़ी के लिए 30 रुपये, बुटाना के लिए 35 रुपये व गोहाना के लिए 45 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। पहले यात्रियों को गोहाना के लिए 55 रुपये किराया देना पड़ता था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लगभग डेढ़ साल पहले पांडु-पिंडारा के पास आरओबी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। निर्माण कार्य के चलते बसे अशरफ गढ़ व रधाना से होते हुए गोहाना जाती थी। अशरफगढ़ व रधाना से होकर गोहाना तक की दूरी 55 किलोमीटर पड़ती थी। ऐसे में यात्रियों को 55 रुपये किराया देना पड़ता था। जबकि पांडु-पिंडारा से होकर गोहाना तक की दूरी 45 किलोमीटर है। पांडु-पिंडारा आरओबी शुरू होने के बाद भी एक सप्ताह तक यात्रियों से 55 रुपये किराया वसूला जा रहा था। ऐसे में यात्रियों ने किराया कम करने की मांग की थी। पांडु-पिंडारा आरओबी शुरू होने के एक सप्ताह बाद रोडवेज ने यात्रियों को राहत देते हुए बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया है। क्योंकि आरओबी शुरू होने के बाद बसों का परिचालन पांडु-पिंडारा से सीधा गोहाना हो रहा है।ऐेसे में अब यात्रियों से 55 की जगह 45 रुपये ही किराया देना होगा।
गोहाना रूट पर चलती हैं 17 परिवहन समिति व छह रोडवेज बस
जींद से गोहाना रूट पर 17 परिवहन समिति की बस और छह रोडवेज बसों का परिचालन होता है। ऐेसे में इस रूट पर दिनभर एक हजार से ज्यादा यात्री सफ र करते हैं। पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौरान रोडवेज मुख्यालय ने 100 किलोमीटर तक एक रुपया प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया वसूलना शुरू किया था। वहीं उस समय पांडु-पिंडरा आरओबी निर्माण कार्य के चलते बस अशफगढ़ वाया रधाना होकर गोहना के लिए जाती थी, जिसकी दूरी 55 किलोमीटर हो जाती थी। इस कारण यात्रियों को 55 रुपये किराया देना पड़ता था। अब आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बस पांडु-पिंडारा से सीधे गोहाना जाती हैं तो जींद से गोहाना का किराया फि र से 45 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन

बढ़ा हुआ किराया हुआ वापस
पांडु पिंडारा आरओबी का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बसों का परिचालन पुल से हो रहा है। ऐसे में बढ़ा हुआ किराया वापस ले लिया गया है। अब जींद से गोहाना के लिए 45 रुपये किराया यात्रियों से लिया जा रहा है। जब पांडु-पिंडारा के पास आरओबी निर्माण कार्य चल रहा था तो बस को गोहाना जाने के लिए लंबा रूट तय करना पड़ता था। इसलिए उस समय किराया बढ़ाया गया था, जो अब कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

--गुलाब सिंह दूहन, रोडवेज जीएम जींद डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें