फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पटियाला हाइवे पर दो कारों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत,

विज्ञापन
बलकार फाइल फोटो। - फोटो : Jind
विज्ञापन
दिल्ली पटियाला हाइवे पर पुराना बस स्टैंड के पास मंगलवार रात करीब 12 बजे दो कारों की भिंड़त में गुरथली गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार देर रात बजे गुरथली गांव निवासी गुरदान दोस्त बलकार के साथ कार से गर्भवती बहन बलबिंद्र कौर को नरवाना के एक निजी अस्पताल में जांच के लिए लेकर जा रहा था। कार बलकार चला रहा था। पुराना बस स्टैंड के पास हाइवे पर पंजाब की तरफ से आ रही एक कार के उनकी कार से आ भिड़ी। जिससे कार चालक बलकार (37) व गुरदान (30) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार गुरदान की गर्भवती बहन बलबिंद्र कौर, पूजा व मलकीत कौर भी गंभीर रूप से घायल हो गई। इनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया। पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाले बलकार के भाई अमरीक की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि गुरदान की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। छह दिन पहले उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था। अभी तक बेटे का नामकरण भी नहीं हुआ था कि हादसे में गुदरान की जान चली गई। इससे परिवार में बेटा होने की खुशी गम में बदल गई। वहीं गुरदान की बहन बलविंद्र कौर भतीजे के जन्म की खुशी में मायके आई थी। बलविंद्र लगभग नौ माह की गर्भवती है, मंगलवार को अचानक पेट में दर्द होने पर गुरदान अपनी बहन को लेकर अस्पताल आया था। वहीं गुरदान का चयन पंजाब में सरकारी नौकरी के लिए हुआ था और बुधवार को उसे दस्तावेजों की जांच के लिए जाना था। इससे पहले मंगलवार रात को ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात सड़क हादसा में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया । मृतक बलकार के भाई अमरीक सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके शहर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-धर्मवीर सिंह, शहर थाना प्रभारी, नरवाना। ऌ
01जेएनडी17: बलकार का फाइल फोटो।

गुरदान फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें