फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ऋषि लोहान बनना चाहता था काला गैंग का सरगना

Thu, 10 Jul 2025 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी11-गैंग का मुखिया काला रामराय, जिसकी वर्ष 2022 में बीमारी के कारण मौत हो गई थी। स्रोत स
विज्ञापन
जींद। राजपुरा भैण निवासी ऋषि लोहान वर्ष 2016 में अपराध की दुनिया में आ गया था। इसके बाद वह काला रामराय की गैंग से जुड़ गया। जल्दी ही वह काला रामराय का विश्वासपात्र बन गया। फिर वह हत्या के मामले में जेल में चला गया। इसी बीच काला रामराय की भी बीमारी से मौत हो गई। इसके बाद काला रामराय गैंग को बदमाश राकेश नगूरां संभालने लगा। तभी से वह गैंग को चला रहा है।
विज्ञापन


छह जुलाई रात को दिल्ली नेशनल हाईवे पर पौली गांव के पास हमलावरों ने इनामी बदमाश ऋषि लोहान की हत्या कर दी थी। उस पर विभिन्न थानों में आपराधिक 12 मामले दर्ज थे। उसके पीछे जींद, हांसी और दिल्ली पुलिस लगी हुई थी। उसने वर्ष 2020 में बीबीपुर निवासी बदमाश अमित उर्फ बबला के साथ मिलकर बीबीपुर में युवक मनोज की हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही वह अपराध जगत में सक्रिय हो गया। इसी दौरान जींद के बड़ा बीड़ के पास काला रामराय के साथ बदमाशों की झड़प हो गई थी। इसमें काला रामराय को रीढ़ की हड्डी में गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गोली के कारण उसकी दोनों टांगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह दिव्यांग हो गया था। काला रामराय ने बदमाशों के डर से पुलिस सुरक्षा ले ली थी।



बदमाशों के डर से शहर में रहने लगा था

बदमाशों के साथ हुई झड़प के बाद बदमाश काला शहर की शिवपुरी कॉलोनी में रहने लगा था। उसे डर था कि कहीं बदमाश उसकी हत्या न कर दे। इसलिए उसने अपने मकान के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवा लिए थे वहीं पुलिस सुरक्षा में ही अंदर-बाहर रहता था। हालांकि वह ऋषि लोहान से हमेशा संपर्क में रहता था और उस पर पूरा विश्वास करता था।
विज्ञापन




जेल में जाने के कारण नहीं बन पाया गैंग का मुखिया

वर्ष 2020 में युवक की हत्या करने के बाद ऋषि जेल चला गया था। काला रामराय चाहता था कि उसकी गैंग को ऋषि संभाले, लेकिन ऋषि के जेल चले जाने के कारण गैंग का मुखिया बनाने का फैसला नहीं हो सका। इसके बाद काला रामराय ने राकेश नगूरां को गैंग की जिम्मेदारी सौंप दी थी। इसी बीच 19 जुलाई 2022 को काला रामराय की भी बीमारी के कारण मौत हो गई थी।



कई गांव में शराब ठेेके लिए हुए था मृतक ऋषि

मृतक ऋषि अपने गांव राजपुरा भैण, सींसर समेत कई गांव में शराब ठेके चलाता था। उसने पिछले साल ही शराब ठेके लिए थे। हालांकि उसके खिलाफ अलग-अलग मामलों में शराब ठेकों पर फायरिंग करने के आरोप में केस दर्ज हैं। 23 दिसंबर 2020 को ऋषि ने अमित उर्फ बबला, गांव ढिगाना निवासी रोहित उर्फ टिंकू, गांव बिरौली निवासी सुमित उर्फ छोटा, गांव बीबीपुर निवासी कर्मबीर के साथ मिलकर गांव रामराय में शराब ठेके के बाहर फायरिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें