फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Thu, 10 Jul 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी04-लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए पंपलेट बांटते हुए सदस्य। स्रोत प
विज्ञापन
जींद। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मोनिका के मार्गदर्शन में रोड रूल्स लाइफ टूल्स अभियान के तहत बुधवार को ऑटो स्टैंड और रेलवे जंक्शन के पास जागरूकता शिविर लगाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता देवराज मलिक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करके न केवल हम अपनी सुरक्षा कर सकते हैं बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। शिविर में यातायात थाना प्रभारी शमशेर सिंह ने यातायात नियमों, चालान और जुर्माना प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अधिकार मित्र सतीश कुमार व ज्योति ने लोगों को यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें