फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रेवाड़ी-बीकानेर, हिसार-रेवाड़ी 27 को रहेगी रद्द, कई ट्रेनों का बदलेगा मार्ग

विज्ञापन
भाडावास फाटक की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। बीकानेर मंडल के सादुलपुर यार्ड में समपार फाटक संख्या ए 142 पर आरयूबी निर्माण कार्य एवं दूधवाखारा-आसलू स्टेशनों के मध्य तकनीकी कार्य के लिए 27 सितंबर को ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके लिए रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इसके चलते रेवाड़ी-बीकानेर, हिसार-रेवाड़ी रेलसेवा 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 54789 रेवाड़ी-बीकानेर, गाड़ी संख्या 54790 बीकानेर-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54316 हिसार-रेवाड़ी, गाड़ी संख्या 54315 रेवाड़ी- हिसार रेलसेवा 27 सितंबर को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 14824 रेवाड़ी-जोधपुर रेलसेवा जो 27 सितंबर को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी, वह परिवर्तित मार्ग वाया लोहारू-सीकर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा चिड़ावा, झुझुनूं, नवलगढ, सीकर व फतेहपुर शेखावाटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन


जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला होगी परिवर्तित

गाड़ी संख्या 22422 जोधपुर-दिल्ली सराय रेलसेवा जो 27 सितंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया डेगाना-फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा मकराना, फुलेरा, जयपुर, बांदीकुई व अलवर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 54309 दिल्ली-हिसार रेलसेवा जो 27 सितंबर को दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी स्टेशन पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 12323 हावडा-बाडमेर रेलसेवा जो 26 सितंबर को हावड़ा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा-डेगाना होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नारनौल, नीमकाथाना, रींगस, फुलेरा, मकराना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

तिरूपति-हिसार रेलसेवा का ये रहेगा मार्ग

गाड़ी संख्या 07717 तिरूपति-हिसार रेलसेवा जो 24 सितंबर को तिरूपति से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया रींगस-रेवाड़ी-भिवानी-हिसार होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा नीमकाथाना, नारनौल, रेवाड़ी व भिवानी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरूपति रेलसेवा जो 27 सितंबर को हिसार से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग वाया हिसार-भिवानी-रेवाड़ी-रींगस होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा भिवानी, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें