फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कोर्स का रिवोल्यूशन रिजल्ट जारी किया जाए : जोशी

विज्ञापन
04जेएनडी06-राजकीय पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक को ज्ञापन सौंपते हुए एबीवीपी के सदस
विज्ञापन
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की इकाई ने राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक के माध्यम से सीआरएसयू कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी नेता रवि जोशी ने बताया कि यूजी दूसरे और चौथे सेमेस्टर के कॉलेज में चल रहे सभी नॉन एनईपी कोर्स का री कोर्स का रिजल्ट जारी किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को एडमिशन फॉर्म भरने में समस्या आ रही है। वहीं, पीजी कोर्स के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर के कोर्स का रिवोल्यूशन रिजल्ट जारी किया जाए। एबीवीपी नेता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि पीजी कोर्स तीसरे सेमेस्टर का मास कम्युनिकेशन, फाइन आर्ट्स, म्यूजिक, साइकोलॉजी और वाणिज्य विभाग का रिजल्ट अभी तक भी नहीं आया।
ऐसे में विद्यार्थियों को यह नहीं पता कि वह पास है या फेल हैं तो विद्यार्थी स्पेशल चांस के फॉर्म भरे या न भरें। जिला संयोजक वीर सैन ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा यूजी दूसरे, चौथे और छठे व पीजी के दूसरे और चौथे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को स्पेशल चांस देकर परीक्षा करवाई जाए।
विज्ञापन

राहुल कक्कड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ रहे यूजी छठे सेमेस्टर एनईपी कोर्स के विद्यार्थियों को अभी तक यह भी नहीं पता कि सातवें सेमेस्टर में एडमिशन किस तरह होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें