फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय आईटीआई जींद में पहले दिन 71 विद्यार्थियों ने फीस करवाई जमा

विज्ञापन
04जेएनडी03-पहली मेरिट लिस्ट जारी होन के बाद राजकीय आईटीआई जींद में फीस जमा करवाने पहुंचे विद्या
विज्ञापन
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी संस्थान में फीस जमा करवाने पहुंच रहे हैं। जिन विद्यार्थियों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, वह विद्यार्थी आठ जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद दूसरे राउंड के लिए नौ जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। पोर्टल खुलने के बाद 9 से 10 जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई में आकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
इसके बाद तीसरे राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी। 16 से 19 जुलाई तक दोबारा से विभाग द्वारा पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं। इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी।
विज्ञापन

जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा। जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं।
इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य नरेश कुमार ने कहा कि राजकीय आईटीआई और आईटीआई (महिला विंग) की दोनों संस्थानों में कुल 1216 सीटें उपलब्ध हैं।
इन पर दाखिले के लिए जारी की गई प्रथम मेरिट सूची में 811 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें से आईटीआई 944 सीटों के लिए 666 चयन हुए हैं, जबकि 272 सीटों के लिए 145 चयन महिला आईटीआई में हुए हैं। अब तक केवल 71 विद्यार्थियों ने ही दोनों संस्थान में दाखिला प्रक्रिया पूर्ण की है।
विज्ञापन

बॉक्स
राजकीय आईटीआई में प्रथम मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या
ट्रेड-कुल सीट-दाखिला पाने वाले विद्यार्थी
इलेक्ट्रीशियन-80-70
कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्राम असिस्टेंट-48-44
वायरमैन-40-31
फिटर-40-30
स्टेनो -48-45
मैकेनिकल डीजल-24-16
आरएसी-24-15
स्टेनो अंग्रेजी-48-44
इलेक्ट्रोनिक्स मैकेनिक-48-34
मैकेनिक मोटर व्हीकल-24-18
प्लंबर-48-28
ड्राफ्ट्समैन सिविल-24-20
मशीनिस्ट-40-30
टर्नर-20-12
ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल-20-13
वेल्डर ड्यूल एच-40-23
मैकेनिक ट्रैक्टर-40-24
टीपीईएस-24-15
फीटर ड्यूल एच-20-12
पेंटर-20-11
ड्रेस मेकिंग-40-21
मैकेनिक ड्यूल एच-24-14
जीओ इनर्फोमेटिक असिस्टेंट-48-35
वुड वर्क टेक्नीशियन-48-22
स्विंग टेक्नॉलोजी-40-24
मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल-24-15
कुल-944-666
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें