फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवें वेतन आयोग के लाभों से वंचित होंगे सेवानिवृत्त कर्मचारी : भनवाला

विज्ञापन
15जेएनडी16-जाट धर्मशाला में बैठक करते रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
जींद। रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को जाट धर्मशाला में हुई। अध्यक्षता प्रधान किताब सिंह भनवाला ने की। शुरुआत में सेवानिवृत्त डीईओ सतपाल मलिक और आईपीएस स्मृति चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया।
विज्ञापन

बैठक का एजेंडा महासचिव कुलदीप सिंह गोयत ने पेश किया। उन्होंने बताया कि यह वित्त विधेयक रिटायर्ड कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग से होने वाले लाभों से वंचित करने वाला है जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों में भारी रोष है।
इसी के चलते मंगलवार को अखिल भारतीय स्टेट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर पूरे देश में जिलास्तर पर किए जाने वाले धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिए गए हैं।
इस अवसर पर टेकराम नरवाल, रामचंद्र शास्त्री, ओम सिंह सांगवान, जयदेव शर्मा, होशियार सिंह नैन, पृथ्वी सिंह मोर, जयनारायण जिलेदार, सत्यपाल रेढू, करण सिंह मलिक, कलम सिंह, रोशन लाल सिंगला, उमेद सिंह ढांडा, फतेह सिंह, दलबीर सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें