फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: नंदगढ़ गांव में दिल्ली की सीएम के पुस्तैनी घर में लगाया रक्तदान शिविर

विज्ञापन
15जेएनडी28: रक्तदान शिविर में बैज लगाते कैप्टन योगेश बैरागी। स्वय
विज्ञापन
जुलाना। नंदगढ़ गांव में ग्रामीणों ने दिल्ली की सीएम के पुस्तैनी घर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 108 युवाओं ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने शिरकत की।
विज्ञापन

रक्तदाताओं को संबाेधित करते हुए कैप्टन योगेश बैरागी ने कहा कि रक्तदान करना एक पुण्य का काम है। दिल्ली की सीएम और नंदगढ़ गांव की बेटी रेखा गुप्ता के जन्मदिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। रक्तदान को लेकर युवाओं में उत्साह का माहौल बना हुआ था।
बैरागी ने कहा कि हमारे द्वारा दिया गया रक्त जरूरतमंद की जान बचा सकता है। रेखा गुप्ता का मकान खरीदने वाले चांद दलाल ने बताया कि उनके जन्मदिन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी और रेखा गुप्ता इसी पुस्तैनी मकान में केक काटकर अपनी पुरानी यादें ताजा करेंगी। उन्होंने कहा कि आज भी वो इस मकान को रेखा गुप्ता का ही मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें